फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में नए मंडल कारा का किया गया उद्घाटन; लगभग 450 कैदियों को रखने की है क्षमता

Fri, 15 Dec 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

New Mandal Jail Kaimur Inauguration: प्रभारी जेल अधीक्षक चंदन चौहान ने बताया कि नए मंडल कारा में तीन वार्ड बनाए गए हैं जो दो मंजिला तक हैं। गंगा, जमुना और सरस्वती के नाम से वार्डों का नामकरण किया गया है। इन वार्डों में लगभग 450 कैदियों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
मंडल कारा, भभुआ (कैमूर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ मोहनियां पथ स्थित परासियां के पास बनाए गए नए मंडल कारा का जिला जज राधेश्याम शुक्ला, कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा और प्रभारी जेल अधीक्षक चंदन चौहान द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। उसके बाद नए मंडल कारा का पंडित राम भरत दुबे के द्वारा जेलर राम विनोद सिंह की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा-पाठ कराया गया। उसके बाद अधिकारियों ने मंडल कारा परिसर में विधि व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते हुए जायजा लिया।

विज्ञापन




वहीं, प्रभारी जेल अधीक्षक चंदन चौहान ने बताया कि नए मंडल कारा में तीन वार्ड बनाए गए हैं जो दो मंजिला तक हैं। गंगा, जमुना और सरस्वती के नाम से वार्डों का नामकरण किया गया है। इन वार्डों में लगभग 450 कैदियों को रखने की क्षमता है। इसके अलावा अस्पताल, रसोई, पुस्तकालय और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा अलग से महिला वार्ड, सेल और आवास भी है। यह लगभग 32 एकड़ में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से नया मंडल कारा बनकर तैयार है। जहां कैदियों के लिए व्यवस्था अच्छी रहेगी और उम्मीद भी है कि इसमें कैदी आकर अपने आप को अच्छा महसूस करेंगे, जो इसमें सारी व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अधीक्षक कुंदन कुमारी ने बताया कि विभाग का प्रस्ताव है कि पुराने जेल भवन को विदेशी कैदियों के लिए अलग से कैंप और ओपन जेल बनाया जाए। ताकि कैदियों को और बेहतर सुविधा हो। इस पर विचार-विमर्श करते हुए विभाग द्वारा प्रस्ताव जारी किया गया है। इस मौके पर सहायक अधीक्षक सुधीर कुमार, सौरभ चितरंजन कुमार, भभुआ एसडीएम विजय कुमार, एसडीपीओ शिव शंकर कुमार, भभुआ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव, यातायात के एसआई निर्मल कुमार, समाज सेवी बीरजू पटेल और पुलिस प्रशासनिक के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें