फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने शव को पत्थर घाट पर फेंका; इलाके में हड़कंप

Mon, 09 Dec 2024 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात को ही घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने लाश को यहां लाकर फेंक दिया। सुबह में उसकी लाश बरामद हुई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मालसलामी थाना अंतर्गत पत्थर घाट की है। सोमवार सुबह शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक की पहचान मंगल तालाब निवासी शकील के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर से ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात को ही घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने लाश को यहां लाकर फेंक दिया। सुबह में उसकी लाश बरामद हुई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे पुलिस
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शकील की किसी से दुश्मनी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? पुलिस इसकी जांच करें। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें