फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Wed, 15 Jan 2025 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने  घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद किया है। पुलिस और एफएसएल की टीम अब यह पता कर रही है कि यह पिस्टल अपराधी का है या मरने वाले का।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बाढ़ अनुमंडल के ढेलवा गोसाई गांव की है। युवक की पहचान बिहारी बीघा निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र दीपक कुमार (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एनएमसीएच पहुंचते ही हो गई मौत 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को दीपक कुमार नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।    घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि तब तक परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच चुके थे। परिजनों ने आनन फानन में दीपक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दीपक का प्राथमिक इलाज किया और फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच   रेफर कर दिया। एनएमसीएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
घटना के संबंध में बाढ़ एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दीपक कुमार है ढेलवा गोसाई गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद किया है।पुलिस और एफएसएल की टीम अब यह पता कर रही है कि यह पिस्टल अपराधी का है या मरने वाले का। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें