फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जदयू विधायक के बयान पर चिराग के जीजा बोले- कुछ लोग चर्चा में रहना चाहते हैं

Wed, 19 Feb 2025 12:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि कुछ लोग अपने बिगड़ैल बोल के कारण सुर्खियां में रहना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि NDA में कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने नेताओं के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक संजीव कुमार के विवादित बयान पर चिराग के जीजा एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि कुछ लोग अपने बिगड़ैल बोल के कारण सुर्खियां में रहना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि NDA में कोई मतभेद नहीं है। यदि को निर्णय लेना होगा तो वह NDA के अधिकारी लेंगे।

विज्ञापन


किसी के लिए को सीट रिजर्व नहीं है
मंत्री अशोक चौधरी द्वारा शेखपुरा जिला के दोनों सीट बरबीघा एवं शेखपुरा में जदयू प्रत्याशी उतारने के सवाल पर सांसद ने कहा कि किसी के लिए को सीट रिजर्व नहीं है। यह तय गठबंधन के पांचों दल बैठकर करेंगे। उसके बाद कौन सीट किसके खाते में जाएंगे उसकी घोषणा कर दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया
अरुण भारती अपने दौरे के तहत बुधवार की सुबह अपने संसदीय क्षेत्र जाने के क्रम शेखपुरा के मेहुस मोड़ के समीप पार्टी कार्यालय में कही। शेखपुरा पहुंचने पर लोजपा (रा.)के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


विधायक और सांसद के बीच वाक युद्ध
खगड़िया में जदयू विधायक संजीव कुमार और लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा के बीच वाक युद्ध का खामियाजा एनडीए गठबंधन को उठाना पड़ सकता है। एक तरफ जदयू विधायक द्वारा सांसद और बनिया समाज पर की गई आपत्तिजनक बात को विरोधियों द्वारा तूल दिया जा रहा है। वहीं सांसद खेमा भी इसके विरोध में पूरी तरह लामबंद दिख रहा है। ऐसे में एनडीए गठबंधन के नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान पहुंचने का भी आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें