सुपौल में कुत्ते के काटने और हमले में 24 से अधिक लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
सुपौल जिले में जदिया थाना क्षेत्र के बघेली गांव में बुधवार रात से ही आवारा कुत्ता जमकर उत्पाद मचाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात से लेकर अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों को और लगभग एक दर्जन से अधिक जानवर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
सभी घायलों को जख्मी अवस्था में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार की निगरानी में सभी जख्मियों का उपचार किया जा रहा है। श्रवण कुमार ने बताया कि डॉग बाइट का मामला है, अभी तक आठ दस डॉग बाइट के मामले को देखे हैं और सभी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है, जख्मियों में पांच-छह बच्चे भी शामिल हैं।