फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में दबंगों ने दलित बस्ती में लगाई आग, दो पक्षों में हुआ था विवाद

Wed, 18 Sep 2024 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar : बिहार में जमीन का सर्वे किया जा रहा है। इस वजह से लोग अपने-अपने जमीन का कागज खोजने में, बनवाने में और फिर अपने नाम करवाने के लिए हर जुगाड़ कर रहे हैं। ऐसे में कुछ दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगाकर एक नई राह बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर अग्निशमनकर्मी और राख में अपना सामान खोजती महिला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के घर को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में कई घर जलकर राख हो गये।  घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती की है। देर रात तक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले जमकर पीटा, फिर घरों को किया आग के हवाले
घटना के संबंध में पीड़ित लोगों का कहना है कि गांव में एक बड़े भूखंड पर फिलहाल दलित परिवार रहते हैं। इस जमीन पर कब्जा को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। मामले की सुनवाई वरीय अधिकारियों के पास चल रही है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बुधवार की शाम अचानक दबंगों ने हमला कर दिया और मारपीट के साथ उनके घरों में आग लगा दी। आरोप है कि फायरिंग भी की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नवादा सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, नवादा नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, नवादा अंचल के अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह, मुफस्सिल थाने की पुलिस और फायर बिग्रेड की  टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाया।हालांकि अधिकारियों ने फायरिंग करने की पुष्टि नहीं की है। 

जांच में जुटे अधिकारी 
घटना के संबंध में अंचल अधिकारी विकेश कुमार का कहना है कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिस भूखंड पर विवाद हुआ है उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।आगलगी की घटना का आरोप पास के गांव प्राणपुर के नंदू पासवान पर लगाया जा रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नंदू पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ आगजनी की घटना को अंजाम दिया हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें