Bihar : बच्चियां अक्सर असुरक्षित होती हैं और इसी वजह से घर के बाहर खेल रही बच्चियों पर अभिभावकों की कड़ी नजर रहनी चाहिए। बिहार में फिर पड़ोस में रहने वाला एक 14 साल के लड़के पर गंदा आरोप लगा है। यह खबर आपको सचेत करती है।
बिहार के बेतिया में एक लड़के ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पीडिया के पिता का कहना है कि रविवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक लड़का (15) बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार की सुबह जब बच्ची की मां उसको नहला रही थी, तभी उसे दर्द महसूस हुआ। पूछने पर बच्ची ने सारी कहानी अपनी मां को सुनाई। बच्ची की बात सुनकर वह अवाक रह गई। फिर बच्ची की मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर परिजन तुरंत थाना पहुंचे और वहां आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। घटना के बाद परिजनों मे आक्रोश व्याप्त है।
घटना के संबंध में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।