फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ललन सिंह के बयान पर जदयू में दो फाड़, लालू और ओवैसी की पार्टी ने कहा- धर्म विशेष को निशाना बनाया जा रहा

Mon, 25 Nov 2024 05:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लालू प्रसाद और ओवैसी की पार्टी के नेता लगातार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर हमला बोल रहे हैं। राजद और एआईएमआईएम का कहना है कि किसी धर्म विशेष को निशाना बनाना यह संविधान के साथ साथ लोकतंत्र के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का मुस्लिम वोट पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ही नहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के कुछ नेता भी उनसे नाराज हो गए हैं। मंत्री जमा खान भी उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि मुसलमानों ने उपचुनाव में जदयू को वोट दिया है। इधर, लालू प्रसाद और ओवैसी की पार्टी के नेता लगातार ललन सिंह पर हमला बोल रहे हैं। राजद और एआईएमआईएम का कहना है कि किसी धर्म विशेष को निशाना बनाना यह संविधान के साथ साथ लोकतंत्र के भी खिलाफ है। आइए जानते हैं ललन सिंह के बयान पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी...

विज्ञापन


सबसे पहले जदयू खेमे के नेताओं की बात करते हैं। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि जदयू को मुसलमानों ने वोट दिया है। बेलागंज में मुसलमान वोटरों की संख्या अच्छी है। वहां पर काफी अंतर से जीत से स्पष्ट है कि मुसलमानों ने भी जदयू को वोट दिया है। लोकसभा में भी मुसलमानों ने जदयू को वोट दिया है। जदयू नेता मो. जमाल ने खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। मुसलमानों ने जदयू को वोट किया है। उपचुनाव में अल्पसंख्यकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट किया है। अल्पसंख्यक समुदाय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट करता है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जो बयान दिया है उसे गलत-तरीके से पेश किया जा रहा है। उनके कहने का मतलब था कि सीएम नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक के लिए जितना काम किया है उस हिसाब से जदयू को वोट नहीं मिलता है।

एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम किया
इधर, भाजपा के फायर ब्रांड और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ललन सिंह ने बिल्कुल सही कहा है। हमलोग उनका काफी काम करते हैं लेकिन वह हमलोगों को वोट नहीं देकर किसी और को वोट देते हें। यह उनके चरित्र पर सवाल है। जो काम करता है, उसे वोट मिलना ही चाहिए। एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम किया है। 
विज्ञापन


एआईएमआईएम ने कहा- मुसलमानों की अनदेखी की जा रही है
वहीं एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश सरकार को मुसलमानों के लिए किए गए काम पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। ललन सिंह ने अपने बयान के जरिए किसी धर्म विशेष को निशाना बनाया है जो कि संविधान के खिलाफ है। उनका चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों की अनदेखी की जा रही है। इधर, राजद नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि ललन सिंह जदयू से ज्यादा आजकल भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उनकी भाषा बता रही है कि वे अब भाजपा के हो गए हैं। लोकसभा में भी उन्होंने भाजपा के पक्ष में खड़ा होकर वक्फ बिल का समर्थन किया। सीएम नीतीश कुमार भी भाजपा के सामने झुक गए हैं। 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के इस बयान पर सियासत 
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर में कहा था कि अल्पसंख्यक समाज के लोग नीतीश कुमार को नहीं देते हैं वोट।कुछ लोग कहते हैं कि पहले नहीं देते थे अब दे रहे हैं। सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए क्या-क्या नहीं किया। यह जानते हुए कि वोट नहीं देते हैं फिर भी नीतीश कुमार उनके लिए काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें