राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे कि बढ़ती उम्र कविता को लेकर जदयू मंत्री अशोक चौधरी पर सख्त कदम उठाएगी लेकिन अब जो हुआ उससे सियासी गलियारे में हलचल सी मच गई है।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का कद सीएम नीतीश कुमार ने बढ़ा दिया है। उन्हें जनता दल यूनाईटेड का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। यानी अब मंत्री अशोक चौधरी की इंट्री राष्ट्रीय राजनीति में हो गई। बढ़ती उम्र कविता पोस्ट करने के बाद जारी सियासत के बीच वह सीएम नीतीश कुमार से मिलने गए थे। इसके बाद सीएम नीतीश के साथ तस्वीर भी साझा की थी और सारे विवादों को खारिज कर दिया था। राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे कि बढ़ती उम्र की कविता को लेकर जदयू मंत्री अशोक चौधरी पर सख्त कदम उठाएगी लेकिन जो हुआ उससे सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें कि हाल में ही जदयू ने राजद छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया था।
विज्ञापन
मंत्री ने दी थी यह सफाई
मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी कविता विवाद बढ़ने के बाद बिहार सरकार में किसी भी उलझन या असहमति होने की सभी बातों को दरकिनार करते हुए एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने मेरा नेता मेरा अभिमान के तहत लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना छोड़ दीजिये'। साथ ही सीएम नीतीश के साथ दो तस्वीरें भी साझा कर दीं।
जानिए लिखा था मंत्री अशोक चौधरी ने
बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, "छोड़ दीजिए" बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए।