फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitty Party : महानगरों की किटी जैसी बिहार में 'कमिटी' चल रही, इसके विवाद में एक महिला की मौत, दूसरी पर आरोप

Wed, 20 Dec 2023 03:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News : महानगरीय किटी पार्टी का कल्चर अब पटना के रास्ते बिहार के छोटे शहरों तक पहुंच चुका है। ऐसी ही एक 'कमिटी' में रुपयों को लेकर एक महिला समूह में विवाद हुआ। अब एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद दूसरी महिला पर हत्या का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
शव के साथ बैठी महिला को परिजनों ने बनाया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एक महिला की संदिग्धावस्था मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया। घटना शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़नपुर मोहल्ले की है। घटना के संबंध में मृतका अरुणा देवी के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली रिंकी देवी के द्वारा जहर देकर उसकी मां की हत्या की गई है।

विज्ञापन


पैसे की लेनदेन से जुड़ा है मामला
स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्याकांड का यह मामला पैसे की लेनदेन से जुड़ा है। मृतका के पुत्र का कहना है कि उसके परिजन कमेटी खेलते थे, जिसका किस्त भी वह समय से अदा कर रहे थे। अचानक तीन दिन पहले रिंकी देवी, जो कमेटी की सदस्य थी, उसने मृतक पर ₹500000 लेने का आरोप लगाकर तीन दिन पहले भी उसे अपने घर ले जाकर काफी टॉर्चर किया था। इसके बाद फिर से मंगलवार को वह महिला को जबरन अपने घर ले गई, जहां रिंकी देवी ने उसे जहर दे दिया। रिंकी देवी के घर से लौटते ही अरुणा देवी अपने घर के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ी। आननफानन में परिजन अरुणा देवी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस प्रशासन के इस रवैये पर भड़के लोग 
मृतका के पुत्र रोहित का कहना है कि अरुणा देवी की मौत होने के बाद परिजन जब इसकी शिकायत दर्ज कराने विष्णुपद थाना गए तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। रोहित ने बताया कि विष्णु पर थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जब यह मामला मंगलवार का था तो मंगलवार को ही थाना में शिकायत की जानी चाहिए थी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतका के शव के साथ ब्रह्म स्थान के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।
विज्ञापन


अब पुलिस दे रही जांच करने का आश्वासन 
सड़क जाम की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आक्रोशितों को समझने में जुटी है हालांकि पुलिस के रवैये और घटना से भड़के लोग कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। लोगों के भड़कने के बाद अब पुलिस ने मृतका के पुत्र रोहित कुमार और पति योगेंद्र शर्मा की शिकायत के बाद मामले की जांच कराने की बात कह रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें