फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024 : जो इस 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में बैठेंगे, उन्हें ही माता का दर्शन होगा यहां; जानें खासियत

Sun, 06 Oct 2024 10:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बिहार के लोग अब वन्दे भारत ट्रेन में बैठकर माता वैष्णो देवी और बाबा बर्फानी का एक साथ दर्शन करेंगे। यह दर्शन दुर्गा पूजा के अवसर पर करायी जा रही है। तैयारी अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन से जाने की हो रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में इस बार दुर्गा पूजा में माता वैष्णो देवी और बाबा बर्फानी के एक साथ दर्शन होंगे। अच्छी बात यह है कि माता का दर्शन वंदे भारत ट्रेन में बैठकर श्रद्धालु कर पाएंगे। इसके लिए रेलवे पटरी बिछायी जा रही है।

विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन के मजा के साथ-साथ माता वैष्णो देवी और बाबा बर्फानी के होंगें दर्शन 
दुर्गा पूजा में जहां सभी लोग दुर्गा पूजा के पंडाल को आकर्षक बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं, वहीं शहर के चंदवारा सोडा गोदाम चौक के पास बन रहा एक अनोखा पंडाल जिला में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पंडाल बहुत ही ख़ास है, क्यों कि इस पंडाल में आकर लोग वंदे भारत ट्रेन का मजा भी लेंगे और साथ ही माता वैष्णो देवी और बाबा बर्फानी के दर्शन का आनंद भी लेंगे।  वंदे भारत ट्रेन सोडा गोदाम पूजा समिति स्टेशन से खुलकर सीधा माता मंदिर जम्मू कटरा में रुकेगी, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है और दर्जनों कारीगर इसको बनाने में लगे हुए हैं।

दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को मिलगा प्रसाद 
करीब 200 फीट से अधिक की लंबी ट्रैक वाली इस पंडाल में श्रद्धालु को वंदे भारत ट्रेन में बैठ कर ही दर्शन होगा। इसको लेकर माता के गुफा से पहले एक स्टेशन सोडा गोदाम पूजा समिति पर ट्रेन में चढ़ना होगा, जिसके बाद श्रद्धालु को लेकर के माता वैष्णो देवी गुफा तक ले कर जायेगी जहां एक साथ में बाबा बर्फानी और वैष्णो देवी का दर्शन होगा। इस दौरान पूजा समिति के सदस्य भक्तों को माता का प्रसाद का वितरण करेंगे।
विज्ञापन


आध्यात्मिक ज्ञान और तकनीकी में भारत के बढ़ते प्रभाव को दिखाने की है कोशिश
आयोजकों का कहना है कि आध्यात्मिक भक्ति और राष्ट्र भक्ति का एक साथ इस्तेमाल कर देश की आध्यात्मिक ज्ञान और तकनीकी में भारत के बढ़ते प्रभाव को दिखाने की कोशिश की गई है। करीब एक माह से चल रही इस तैयारी को लेकर संचालक का कहना है कि यह पूरी तरह से माता दुर्गा के प्रति आस्था को बनाए रखने और देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत को दिखाने का संकल्प है। दुर्गा पूजा में दूर-दराज से लोग इसको देखने के लिए आते हैं। पूजा पंडाल लोगों को देश की आर्थिक सामाजिक आध्यात्म और तकनीकी ताकत को एक साथ दिखाने का एक माध्यम है।

मुजफ्फरपुर को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 
मुजफ्फरपुर से भी जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलाये जाने की योजना है। इस दिशा में रेल मंत्रालय ने भी पूर्व में स्वीकृति दे दी है। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल से सबसे ज्यादा राजस्व का लाभ देने वाले इस शहर की लंबे अरसे से बेहतरीन ट्रेन की मांग रही है। इसलिए मुजफ्फरपुरवासियों को बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी, जिससे दिल्ली तक का सफर बहुत आसान हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें