फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नालंदा में विवाहिता ने किया सुसाइड, मायके वाले बोले- बुलेट बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाता था

Fri, 23 Feb 2024 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की खातिर प्रताड़ित किया करते थे। दामाद बुलेट की मांग किया करता था। 
विज्ञापन
2021 में अनामिका की शादी धीरज से हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में 21 साल की विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस कारण उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राणावीघा गांव की है। मृत युवती की पहचान पटना जिला के इनकम टैक्स, गोलंबर कैंटीन कॉलोनी निवासी धीरज पासवान की पत्नी अनामिका कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पिछले दो महीने से वह मायके में ही रह रही थी
राणा बीघा गांव निवासी अनामिका के चाचा अवधेश पासवान ने बताया कि 2021 में अनामिका की शादी धीरज पासवान से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की खातिर प्रताड़ित किया करते थे। दामाद बुलेट की मांग किया करता था। ससुराल में रहने पर उसके साथ मारपीट किया जाता था। 10-15 दिन रहने के बाद उसे वहां से भगा दिया जाता था। पिछले दो महीने से वह मायके में ही रह रही थी। इन्हीं सारी बातों से वह परेशान होकर गुरुवार की शाम फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। घर के लोग जब बाहर से खेती बाड़ी का काम कर लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। दो घंटे बाद जब बंद कमरे को तोड़ कर देखा गया तो घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है
घटना के बाद परिजन हैरान रह गए। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। दीपनगर थानेदार नारद मुनि ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें