फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराबबंदी के बीच बिहार में फिर से जहरीली शराब का कहर!, छपरा में पांच की मौत

Fri, 12 Aug 2022 10:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के सारण जिले में पिछले सप्ताह भी जहरीली शराब के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से पांच लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि ये मौतें भी जहरीली शराब के कारण हुई हैं। 
विज्ञापन
जहरीली शराब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बाद बिहार में भी जहरीली शराब का तांडव जारी है। शराबबंदी के बीच यहां एक बार फिर से सारण जिले में पांच लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सभी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं। आशंका है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


बिहार के सारण में यह इस तरह की इसी महीने में दूसरी घटना है। जानकारी के मुताबिक, मढ़ौरा में दो और गड़खा में चार लोगों की मौत हुई है। पिछले दिनों भी जहरीली शराब का मामला सामने आया था, जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी।   

कई अस्पताल में भर्ती 
जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोग अस्पताल में भर्ती भी हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में भर्ती रामनाथ महतो ने बताया कि भुवालपुर स्थित एक महिला के ठेके पर उन्होंने शराब पी थी, इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


ठेका संचालक फरार 
बताया जा रहा है कि शराब पीने से हुई मौतों के बाद ठेके पर शराब बेचने वाली महिला, अपने परिवार के साथ फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अलाउद्दीन, कामेश्वर महतो, रामजीवन, रोहित सिंह व पप्पू सिंह शामिल हैं। मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी। 

पिछले सप्ताह हुई थी 13 की मौत 
बिहार के सारण जिले में पिछले सप्ताह भी जहरीली शराब के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग दो दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोली व भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव में कई लोगों ने शराब का सेवन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें