फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में ‘विकृत’ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का मामला आया सामने, भाजपा ने सरकार पर लगाया आरोप

Fri, 12 Aug 2022 01:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुजफ्फरपुर।

सार

सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घटना औराई की है, जो राम सूरत राय का निर्वाचन क्षेत्र है।
विज्ञापन
भाजपा नेता राम सूरत राय। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू), कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन से राज्य में बनी नई सरकार के गठन से इस कथित घटना को जोड़ा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घटना औराई की है, जो राय का निर्वाचन क्षेत्र है।

राय ने किसी पार्टी का जिक्र किए बिना कहा, ‘‘नयी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आपके शपथ लेने के बाद आपके गठबंधन सहयोगी के एक कार्यकर्ता ने अशोक चक्र को अर्धचंद्र और तारे से बदल दिया, जो कि राष्ट्रध्वज का अपमान है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।’’
विज्ञापन


राम सूरत राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अचानक बाहर होने के विरोध में औराई में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में यह आरोप लगाया। मुजफ्फरपुर अनुमंडल अधिकारी (पूर्वी) ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोप की पुष्टि करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें