फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में अब मजिस्ट्रेट की लाठी-डंडे से पिटाई; भीड़ के हत्थे चढ़े कई पुलिसकर्मी

Sat, 10 Aug 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : छापेमारी करने के क्रम में पुलिस बलों पर हमला होने की घटनाएं अक्सर हो रही हैं।  आज अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और पदाधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में पदाधिकारी के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।
विज्ञापन
हमला करते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में हाउसिंग बोर्ड में अतिक्रमण हटाने गये मजिस्ट्रेट पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर मजिस्ट्रेट की जमकर पिटाई कर दी। मजिस्ट्रेट की पिटाई करते लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाउसिंग बोर्ड की जमीन का अतिक्रमण हटाने गये मजिस्ट्रेट की लोग पिटाई कर रहे हैं। घटना शहर के केहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड की है। जिला प्रशासन के निर्देशानुशार हाऊसिंग बोर्ड स्थित हाऊसिंग बोर्ड जमीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था।  

विज्ञापन


 

Trending Videos

हमला करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अधिकारी और पुलिसकर्मियों की हुई जमकर पिटाई 
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से बनाये गये घर को जेसीबी मशीन के द्वारा तोड़ कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा था। इस दौरान घर के मालिक शांति झा ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान   अतिक्रमण मुक्त कराने आयी टीम और नियुक्त मजिस्ट्रेट महावीर पासवान को अतिक्रमणकारियों ने पुलिस के सामने ही गंदी गंदी गाली देने लगे। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया और लोग लाठी डंडे से मजिस्ट्रेट की  पिटाई करने लगे। उसके बाद असामाजिक तत्व पत्थर बाजी करने लगे। पत्थर बाजी होते देख थानाध्यक्ष कौशल कुमार सहित पुलिस बल किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। अतिक्रमणकारियों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम और पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। मजिस्ट्रेट की पिटाई की घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित मजिस्ट्रेट महावीर पासवान के बयान पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जेई महावीर पासवान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस वजह से भड़की भीड़ 
घटनास्थल पर मौजूद अतिक्रमणकारी शांति झा का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर करीब 20 सालों से परिवार के साथ रह रही हूं। हाउसिंग बोर्ड प्रशासन अचानक 10 दिन पहले जमीन खाली नहीं करने के एवज में 06 लाख की मांग की। कहा पांच साल रहने के लिए 06 लाख रूपया देना होगा। लेकिन हम लोग गरीब  होने के कारण पैसा नहीं दे पाए। 3 दिन पूर्व  हाऊसिंग बोर्ड के जई महावीर पासवान ने व्हाट्सएप पर जमीन खाली करने का एक नोटिस भेज दिया। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को हाउसिंग बोर्ड के जई महावीर पसवान के हाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार सहित अन्य पुलिस बलों के साथ आया और जेसीबी से घर तोड़ने लगा। कुछ समय का मोहलत भी मांगा  गया लेकिन मोहलत भी नहीं दिया गया। वहीं शांति झा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान एक महिला रेखा देवी ने विरोध किया तो पुलिस प्रशासन महिला के साथ मारपीट करने लगी। इसी वजह से स्थानीय लोग भड़क गये और आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें