फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सब इंस्पेक्टर की सरकारी क्वार्टर में मौत; शेखपुरा में SHO की मौत का कारण ढूंढ़ रही पुलिस

Sat, 10 Aug 2024 04:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की उनके सरकारी आवास में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जब उनपर नजर पड़ी तब उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अब यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस सब इंस्पेक्टर बालमुकुंद राय का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा में एक थानेदार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विभाग का कहना है कि उनकी मौत उनके सरकारी क्वार्टर में हुई है। घटना बरबीघा प्रखंड क्षेत्र की है। थानेदार की पहचान बांका जिला के अमरपुर गांव के निवासी बालमुकुंद राय (50) के रूप में हुई है। बालमुकुन्द की अचानक मौत से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बलीराम चौधरी, डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी सहित जिले भर के थाने की पुलिस और पदाधिकारी रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। बालमुकुन्द 2009 बैच के दारोगा थे।  

विज्ञापन


 



 

 

विज्ञापन

पुलिस लाइन में जुटे पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बरबीघा थाना परिसर में ही रह रहे थे
बालमुकुंद राय मिशन थाना में थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थे। सेवा निवृत होने से पहले अपने जिला या अपने जिला के आसपास ट्रांसफर किये गये दरोगा की सूची में उनका भी नाम था। गुरूवार को पूरे बिहार में वैसे 644 दरोगा का ट्रांसफर किया गया जो रिटायर होने के करीब पहुंचने वाले थे। उस सूची में बालमुकुन्द राय का भी नाम था। उनका ट्रांसफर जयरामपुर थाना में तबादला किया गया था। फिलहाल वह  मिशन थाना में पदस्थापित थे। विभाग का कहना है कि फिलहाल वह बरबीघा थाना परिसर में ही रह रहे थे।

हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालमुकुंद राय का चेहरा और उनके हाथ का नाखून सफेद से बदलकर नीला हो गया था। घटना की जानकारी होते ही उन्हें पुलिस कर्मियों के सहयोग से रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुयी है, जबकि कुछ का कहना है कि यह मौत सर्प दंश या किसी जहरीले जीव के काटने से हुई हैं।शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें