फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में दिनदहाड़े शराब की लूट, बीच बाजार देखते ही देखते 10 लाख की बोतलें ले उड़े

Mon, 30 Oct 2023 07:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब खरीद-बिक्री का काम करने वाले लोगों ने शराब की लूटपाट की है। जब तक पुलिस आती तब तक कार चालक शराब लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शराब की बोतलें लूटते दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जब से शराबबंदी हुई है, तब से यह काफी बहुमूल्य चीज हो गई है। नशेड़ी इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार दिखते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें कई लोग एक कार से शराब लूटते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चंद मिनट में इन लोगों ने कार में मौजूद सारी शराब लूट ली। जांच में पता चला कि कार में मौजूद शराब करीब 10 लाख रुपये के थे।

विज्ञापन




जाम होने की वजह से कार चालक ने गाड़ी रोक दी
यह घटना सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार की है। लोगों का कहना है कि सारण जिले की तरफ से महाराजगंज सिकटिया बाजार के तरफ एक तेज रफ्तार से सफेद रंग की कार आ रही थी, कुछ दूर पहले लोगों को शक हुआ कि कार आख़िर इतनी तेज क्यों है। लग रहा है कि दुर्घटना कर कर भाग रही है। तभी लोगों ने मोटरसाइकिल से इस कार का पीछा करना शुरू किया, कार जैसे ही सिकटिया बाजार पर पहुंची। बाजार में जाम होने की वजह से कार चालक ने गाड़ी रोक दी। अचानक पीछे से कुछ लोग शोर मचाते हुए पहुंचे, तो डर कर चालक ने अपनी कार खड़ी कर दी और फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर 10 लाख से ज्यादा का शराब लूट लिया। 

तस्कर ही शराब लेकर आ रहा था
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब खरीद-बिक्री का काम करने वाले लोगों ने शराब की लूटपाट की है। जब तक पुलिस आती तब तक कार चालक शराब लेकर फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि सीवान में शराब की तस्करी होती है। तस्कर ही शराब लेकर आ रहा था। डर से फरार हो गए। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और शराब तस्करों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इलाके में शराबबंदी लागू हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें