फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ransom Rate in Crore: अब चाइल्ड स्पेशलिस्ट से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी, बिहार में 2005 के पहले ऐसा ही होता था

Fri, 22 Dec 2023 04:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News : सरकार माने न माने, लेकिन माहौल 2005 वाला दिखने लगा है। खासकर डॉक्टरों के बीच। अब 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है बिहार के एक डॉक्टर से। नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस स्पीड पोस्ट भेजने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर रुपेश कुमार और उनका क्लिनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गोलीबारी-मर्डर के बीच अपहरण-रंगदारी के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। हर दिन अपरहण की खबर सामने आ रही है। इस बीच बेगूसराय पुलिस अधीक्षक के पास शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश कुमार जब रंगदारी मांगे जाने की चिट्टी दिखाकर जान बचाने की गुहार लगाने पहुंचे तो पुलिस भी चौंक गई। कुछ लाख नहीं, पूरे 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर क्लिनिक उड़ा देने की धमकी दी गई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर का है, जहां डॉक्टर रुपेश कुमार का क्लीनिक है।

विज्ञापन




गुरुवार की शाम को मिला था पत्र
 डॉक्टर रुपेश कुमार का कहना है कि उन्हें गुरुवार की शाम को ही एक पत्र मिला था, जिसमें 20 करोड़ रुपए रंगबाजी टैक्स की मांग की गई है। साथ ही इसमें कहा गया है कि समय से पैसे नहीं पहुंचाने पर क्लिनिक को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसको लेकर पीड़ित डॉक्टर रुपेश कुमार सहित कई चिकित्सकों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है।

पत्र भेजने वाले की हुई पहचान 
 रंगदारी मांगने वाले शख्स ने स्पीड पोस्ट में अपना पता बलिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बम बम कुमार के रूप में बताई है। रंगदारी की मांग वाले पत्र में उसने अपने गैंग के होने की बात कही है, जिसमें उसे गैंग के द्वारा अपराध करने का पूरा चर्चा किया है। साथ ही साथ डॉक्टर को धमकी भरे शब्द भी लिखे गए हैं, जिसमें समय से रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। डॉ रूपेश कुमार ने बताया कि पत्र पढ़कर पुलिस में कंप्लेंन की गई है। डर लगने की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि डर तो लगता है पर डर का सामना करेंगे। आईएमए सचिव डॉक्टर रंजन चौधरी ने इस पूरे मामले पर कहा है कि एसपी योगेंद्र कुमार से मिलकर पूरे मामले को उनके सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने मांग किया है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। नगर थाना की पुलिस धमकी वाले पत्र के साथ-साथ पूरे मामले की तहकीकात और डाक विभाग से ट्रेस करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

धमकी वाला पत्र - फोटो : अमर उजाला
जानिये क्या लिखा है रंगदारी भरे पत्र में 
डॉक्टर साहब से निवेदन है कि बम बम कुमार ग्राम जगदीशपुर पोस्ट परमानपुर थाना बलिया जिला बेगूसराय का विद्यार्थी हूं। इसलिए अब डॉक्टर रुपेश कुमार से कहना है कि मुझे 20 करोड़ रूपया 8 दिन के अंदर पहुंचा दे अन्यथा क्लीनिक सहित बम से उड़ा दिया जाएगा। और तुमको तो हम यह हाल करेंगे कि तुम बेगूसराय से बाहर भी नहीं निकल पाएगा। अगर तुम पुलिस या कहीं पूछताछ किया तो मेरा गांव वाला तो मेरा नाम सुनकर रास्ता छोड़कर चला है। कितना का खून होगा वह पता नहीं। इसलिए तुम जल्दी से रुपया पहुंचा दो अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। 8 दिन का समय दिया जा रहा है नौ में दिन खेल चालू कर दिया जाएगा हमारा गैंग का नाम ठाकुर गैंग है। इसके नीचे अपने गैंग के करीब एक दर्जन सदस्यों का नाम लिखना है साथ ही नीचे लिखता है कि इसके अलावा और भी मेरे गैंग में सदस्य है उसका नाम नहीं लिख रहा हूं नीचे एक फोन नंबर भी अपराधी ने अपना दिया है। उसके बाद लिखा है कि मेरा यह नंबर है पैसा कहां देना है कैसे लेंगे यह बता देंगे अकाउंट में नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें