फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर वामदल का हमला, दीपांकर बोले- मुस्लिमों के खिलाफ विद्वेष भड़का रहे गिरिराज

Sat, 19 Oct 2024 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया/ नालंदा

सार

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है। साथ ही बिहार लोकतंत्र और न्याय के रास्ते पर आगे बढ़े। इसके लिए आवश्यकता है बिहार में अमन चैन हो। जो लोग अमन और भाईचारे के दुश्मन है, ऐसे लोग कभी हमदर्द नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते वामदल के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर वामदल के प्रमुख नेताओं ने हमला बोला है। गया में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और नालंदा में विधायक संदीप सौरभ ने उनपर निशाना साधा। दीपांकर भट्टाचार्य ने  शनिवार को गया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  गिरिराज सिंह के हिंदू स्वाभिमान यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बिहार में बांग्लादेश-बांग्लादेश कर रहे हैं और बिहार और देश में किसी के पास कोई आंकड़ा हीं नहीं है। सिर्फ अनाप शनाप बोलते है। बांग्लादेशी अगर बिहार में कहीं घुस गए है तो कहां से घुसे, सीमा किसके जिम्मे में है। भारत और बांग्लादेश का बॉर्डर देखने का काम बीएसएफ का है। मोदी सरकार और अमित शाह का हैं। गिरिराज सिंह मंत्री है उनको तो जवाब देना चाहिए कि दिल्ली और पटना में आपकी सरकार चल रही है। जवाब देने के बजाय लोगो को भड़का रहे है गुमराह कर रहे है। पूरे बिहार में नफरत बांट रहे हैं। हिंसा का माहौल बना रहे हैं यह गैरजिम्मेदार और आपत्तिजनक भूमिका है।

विज्ञापन







 

विज्ञापन

वामदल के नेताओं के साथ दीपांकर भट्टाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के लोग रोजगार की तालाश पलायन कर रहे
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विकास चाहता है। साथ ही बिहार लोकतंत्र और न्याय के रास्ते पर आगे बढ़े। इसके लिए आवश्यकता है बिहार में अमन चैन हो। जो लोग अमन और भाईचारे के दुश्मन है, ऐसे लोग कभी हमदर्द नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग बिहार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किस हिंदू को जगाने की बात कह रहे हैं? बिहार में संजय मांझी का हाथ काट लिया गया, माले नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या, महादलित के घरों को जलाया गया तो क्या यह हिंदू नहीं हैं? क्या,हिन्दू के नाम पर मुस्लिमों के खिलाफ विद्वेष भड़काना, हिंसा भड़काना यह कोई हिंदुओं के लिए काम नहीं कर रहे है। बिहार के लोग रोजगार की तालाश में कोलकाता, सिलीगुड़ी समेत अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है। यह कौन है, हिन्दू नहीं है क्या। बिहार के  लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। हिंदू मुस्लिम का चक्कर जहां भी देश में होगा वह विकास और लोकतंत्र के शांति के लिए घातक है। ऐसा वहीं लोग कर सकते है जिनको सिर्फ अपनी सत्ता और राजनीत से मतलब है। 

दंगे की भाषा बोल रहे हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत भाकपा माले के विधायक डॉ संदीप सौरव के द्वारा शनिवार को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण मैदान से शुरू किया गया। जिसमें भारी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। संदीप सौरभ ने कहा कि  ये जो नफरत का व्यापार करने के लिए भाजपा के केंद्रीय मंत्री पूरे बिहार में घूम करके हिंदू स्वाभिमान यात्रा के नाम पर यह जो दंगे की भाषा बोल रहे हैं। उस पर तत्काल रोक लगे, हेट स्पीच बोलने वाले, नफरत भड़काने वाले के ऊपर कारवाई हो यह बिहार के लिए हमलोग चाहते हैं। बता दें कि भाकपा माले के पालीगंज विधायक डॉक्टर संदीप सौरभ ने कहा कि बदलो बिहार न्याय यात्रा आज हम लोग बिहार शरीफ से शुरू कर रहे हैं। नालंदा के कई प्रखंडों से होते हुए जहानाबाद जाएगा। जहानाबाद के बाद पटना ग्रामीण में और पटना ग्रामीण के बाद पटना शहर पहुंचेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें