कार्यक्रम की इस तस्वीर में राबड़ी के पीछे उनके मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह ही इकलौते अगड़े हैं।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राज्य परिषद् की बैठक में दिए बयान और विज्ञप्ति से करें तसदीक
गुरुवार को राजद की राज्य परिषद् की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष का औपचारिक एलान हुआ। इसमें मंच पर क्या नजर आया, यह पढ़ चुके हैं। आगे इसकी प्रेस विज्ञप्ति में शामिल नाम को देखें तो भी इस बात की तसदीक साफ-साफ हो जाती है कि तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव में 'भूरा बाल' को लेकर फैसला करना होगा कि साथ लेकर चलना है या किनारे रखकर। विज्ञप्ति में लिखा गया- "बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व मंत्री अनिता देवी, सांसद अभय कुशवाहा ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव द्वारा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के मनोनयन हेतु पार्टी नेतृत्व को अधिकृत करने सम्बन्धी प्रस्ताव पेश किया। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, जय प्रकाश नारायण यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, संजय यादव, सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री ललित यादव, शिवचन्द्र राम, डॉ. शमीम, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाई बीरेंद्र, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कामरान, पूर्व विधायक सतीश कुमार आदि मंचासीन थे।"