फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : स्वच्छता मेला में हुआ कवि गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने कहा- स्वच्छता ही है संस्कार

Sun, 22 Sep 2024 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : स्वच्छता ही संस्कार है, स्वच्छता से ही जीवन में बहार है। स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
पटना में स्वच्छता जागरूकता अभियान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन मौर्य लोक के विवेकानंद पार्क में किया गया। इस मौके पर कवियों ने कहा कि स्वच्छता ही संस्कार है, स्वच्छता से ही जीवन में बहार है।  "स्वच्छता ही सेवा है" थीम पर आयोजित युवा कवि सम्मेलन का उद्घाटन चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और लेखक कुमोद कुमार, वरिष्ठ कवयित्री और कथाकार भावना शेखर और पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना 
कवि सम्मेलन के मौके पर युवा कवियों ने कहा कि यह शाम पटनावासियों के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। शहर के युवा कवियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन लोकगायिका और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने किया। सलमान साहिल, पूजा भूषण झा, अमृतेश कुमार मिश्रा, समेत कई कवियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुति पर जमकर तालियाँ बजायी। यह आयोजन पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक अनूठी पहल थी, जिसमें शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

पटना नगर निगम ने पटना वासियों से की अपील 
कवि सम्मेलन के मौके पर पटना नगर निगम ने पटना वासियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें और पटना को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। नगर निगम ने कहा कि स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें मिलकर पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में, पटना नगर निगम के अधिकारियों ने कवियों को सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। यह आयोजन पटना के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जहां स्वच्छता और सुंदरता के लिए काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें