नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
समय-समय पर अन्य विभागों से कार्यपालक अभियंताओं की सेवा नगर विकास आवास विभाग को मिलती रही है, लेकिन उससे विभाग में अभियंता की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं। यह पद प्रोन्नति का पद है, और इसी वर्ष मार्च में सहायक अभियंताओं की नियुक्ति हुई है, जिस कारण कार्यपालक अभियंताओं की कमी महसूस की जा रही थी।
विभाग में अधीक्षण अभियंता के 12 पद रिक्त हैं, जबकि मुख्य अभियंता के सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए भी विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया था और ये नियुक्तियाँ प्रक्रियाधीन हैं।
नगर विकास एवं आवास विभाग में अगले एक वर्ष में स्वीकृत विभिन्न कोटि के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु 3956 पदों की अधियाचना आयोग को प्रेषित की गई है, जिस पर शीघ्र ही नियमित नियुक्ति होने की संभावना है। सहायक अभियंता (असैनिक) के 168 एवं सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 58 पदों पर नियमित नियुक्ति हो चुकी है। नगर निकायों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid and wet waste Management) के उद्देश्य से 272 सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। नगर निकायों में स्थापित नियमों एव अधिनियमों के अनुरूप निर्माण एवं नक्शा स्वीकृति तथा शहरों को सुव्यवस्थित तरीके से बसाने के उद्देश्य से 80 सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। नगर निकायों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से 110 नगर कार्यपालक पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।