फतुहा में विजय सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
सम्राट चौधरी बोले- हमारी पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया
इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के शिक्षकों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं की आवाज उठाते हुए महागठबंधन सरकार की लाठी से बलिदान हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की अंत्येष्टि फतुहा घाट पर हुई। अंतिम यात्रा में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेतागण और हजारों-हजार की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी। भाजपा उनके बलिदान को जाया नहीं होने देगी। नीतीश कुमार के पुलिसिया गुंडे के द्वारा ये हत्या करवाई गई है। पुलिस मामले की लीपापोती करना चाहती है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमारी पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया।