केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
- फोटो : अमर उजाला
हमला के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बोलने का कोई उचित नहीं है। पहले उनको अपने पिता श्री के राज पर जो होता था, वह लोगों को बताए। अगर बिहार में किसी पर हमला होता है तो तुरंत उस पर कार्रवाई होती है। पहले क्या होता था, यह सब लोग जानते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को बोधगया अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही।
सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम पर लोगों द्वारा हमला किए जाने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी सांसद पर हमला हो चाहे आम आदमी को हो। हमले को कोई भी उचित नहीं कर सकता है। यह दुखद घटना है। इसकी भर्त्सना की जानी चाहिए। लेकिन, यह भी आप जान लीजिए नीतीश कुमार की सरकार में कार्रवाई कितनी तेज से हो रही है। घटना घट जाना अप्रत्याशित नहीं है, लेकिन घटना को रोकने की कार्रवाई होती है। आगे घटना करने वाले जरूर सोचने लगेंगे। लेकिन, जो लोग बोल रहे हैं उनके पिता श्री के राज्य में क्या होता था। उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं होती थी। उनके एक अन्य मार्ग में अपराधी और पीड़ित में समझोता होता था। अब तो यह नहीं हो रहा है। इस तरह का उनको बोलने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन जो मन में होता है वह बोल देते हैं।
30 जनवरी को सांसद पर हुआ था हमला
मालूम हो कि बिहार के कैमूर जिले में 30 जनवरी को सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम पर हमला हुआ था। उक्त हमले में सांसद का सिर फट गया था। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के समीप हुई घटना घटी थी। वहीं घटना के बाद कुछ लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया था। सांसद पर हमला के बाद नेताओं का लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।