फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ललन सिंह की नाफरमानी का अंजाम भुगतेंगे नीतीश के मंत्री! जदयू विधायक ने लगा दी आरोपों की झड़ी

Sat, 30 Sep 2023 02:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lalan Singh : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मंत्री अशोक चौधरी का विवाद अब निर्णायक मोड़ की ओर है। ललन की नाफरमानी कर चौधरी जहां गए, वहां के जदयू विधायक ने घपला और पार्टी विरोधी कदम का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक सुदर्शन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"मेरे बाबा राजो सिंह की हत्या की साजिश में थे। फिर हमारे पिता को श्मशान पहुंचाया। अब मुझे भी भेज देंगे। यह तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात नहीं मान रहे। पार्टी की बात नहीं मान रहे। जिन भवनों का उद्घाटन करने जा रहे हैं, मंत्री हैं तो संभव है कि इसमें भी कुछ-न-कुछ घपला होगा। और, यह हमारे विधानसभा क्षेत्र में जाकर हमें बताते तक नहीं हैं। मंच से कहते हैं कि मुझे टिकट दिलाया, जिताया। अब तो हम परेशान हो गए हैं।" जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक सुदर्शन सिंह ने शनिवार को बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के खिलाफ यह बातें खुलकर कही। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मंत्री अशोक चौधरी का इसी बात पर विवाद हुआ था और अब सुदर्शन ने उसी आग में घी डालते हुए अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मतलब, पार्टी फोरम पर जदयू विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक तरफ और मंत्री अशोक चौधरी अकेले दूसरी तरफ।

विज्ञापन


 मंत्री अशोक चौधरी भाजपा से अपने दामाद को लड़ाना चाह रहे
सुदर्शन कुमार सिंह ने कहा कि हमने जदयू के शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की है कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी क्षेत्र में मेरे खिलाफ बयानबाजी करते हैं, यह सही बात नहीं है। वह जब पार्टी के विधायक के खिलाफ जब साजिश कर रहे हैं तो पार्टी को कितना आगे ले जाने का काम करेंगे, यह तो आप देख ही रहे होंगे। जदयू विधायक ने आरोप लगाया कि मंत्री अशोक चौधरी भाजपा से अपने दामाद को लड़ाना चाह रहे हैं। नवादा लोकसभा से अपने दामाद को लड़वाना चाह रहे हैं। 

शीर्ष नेतृत्व के समझाने के बावजूद अशोक चौधरी बरबीघा में अपना कार्यक्रम कर रहे
जदयू विधायक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के समझाने के बावजूद आप बरबीघा में अपना कार्यक्रम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आप पार्टी की बात नहीं मान रहे हैं। किसी की बात नहीं मान रहे हैं आप। लगातार अपने विधायक को परेशान कर रहे हैं। जदयू विधायक ने आरोप लगाया कि राजो बाबू के हत्याकांड में मंत्री अशोक चौधरी साजिशकर्ता थे। उस वक्त वह सारा केस, मुकदमा वापस करवा लिए। मैं भी नहीं चाहता था लड़ाई आगे बढ़े। जब सबकुछ सामान्य हो गया तो उन्होंने मुझसे दूरी बना ली। उन्होंने क्या नाराजगी है मुझसे, यह समझ में नहीं आ रहा। पिछले एक साल से मेरे विधानसभा में मेरे खिलाफ बयानबाजी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें