फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जदयू विधायक बोले- अब रिवॉल्वर नहीं, दोनाली लेकर घूमता हूं, अगर ऐसा हुआ तो टनाटन गोली दाग दूंगा

Fri, 10 Nov 2023 02:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक गोपाल मंडल का बयान खूब वायरल हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद अब उनके विधायक के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक गोपाल मंडल का बयान खूब वायरल हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद अब उनके विधायक के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। विधायक गोपाल मंडल से जब मीडिया ने जब रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द होने का सवाल पूछा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिवॉल्वर का लाइसेंस ही न रद्द हुआ है। मैं अब दोनाली बंदूक लेकर घूमता हूं। आइए जानते हैं गोपाल मंडल से पूछे गए सवाल और उनके जवाब...

विज्ञापन




सवाल- भाजपा कह रही है कि आपलोग का जाना तय है?

  • गोपाल मंडल- नहीं, ऐसा नहीं है। भाजपा वाले बेवकूफ बना रहे हैं। सम्राट चौधरी कुशवाहा के लीडर नहीं है। उनके पिताजी कुशवाहा के लीडर थे। 

सवाल- भाजपा के लोग कह रहे हैं कि सीएम नीतीश अनाप-शनाप बोल रहे?

  • गोपाल मंडल- ऐसी कोई बात नहीं है। भाजपा वाले साजिश रच रहे हैं। वह केवल झूठा आरोप लगाते हैं।

सवाल- विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी का अपमान किया है?

  • गोपाल मंडल- ऐसा बात नहीं है। वह तो केवल अपनी बात रख रहे थे। जीतन राम मांझी ने ही नीतीश कुमार को सम्मान नहीं दिया। सीएम नीतीश कुमार ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। वह अगर सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करते रहते। वह नीतीश कुमार को प्रमाण करके हाउस घुसते तो अब तक बने रहते। उम्र में बड़े होने से क्या होता है। उनकी कोई पहचान नहीं है। 

सवाल- आपके रिवॉल्वर का लाइसेंस कैंसिल हो गया है तो अब बंदूक लेकर नहीं घूमते हैं न?

  • गोपाल मंडल- रिवॉल्वर का न कैंसिल हुआ था। दोनाली बंदूक लेकर अब भी मैं घूमता हूं।

सवाल- आपके साथ तो सुरक्षाकर्मी रहते हैं फिर बंदूक की क्या जरूरत?

  • गोपाल मंडल- सुरक्षाकर्मी साथ हैं तो क्या हुआ। यह तो बताते हैं कि यह एमएलए हैं। अगर बल गोला चलेगा तो पहले पोजिशन लेगा तब तक तो हम मर ही जाएंगे। मेरे पास रहेगा तो टनाटन दाग देंगे गोली। मैं तो लड़ाकू और फाइटर आदमी हूं। लड़ते रहता हूं। लड़ते-लड़ते यहां पहुंचा हूं। गरीब का बच्चा हूं। मैं तो क्रिमिनल और रंगदारों का विरोध रहा हूं। अगर मैं क्रिमिनल रहता तो यहां रहता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें