फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जदयू के विधायक ने इस लोकसभा सीट पर ठोक दी अपनी दावेदारी, कहा- 10 साल से विकास नहीं हुआ है

Sat, 09 Mar 2024 10:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

जदयू विधायक ने कहा कि 10 साल से खगड़िया लोकसभा में विकास कार्य नहीं हुआ है। जनता बदलाव चाहती है, और जनता के आशीर्वाद से ही वे चुनाव में उतर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के साथ डॉ. संजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान सुर्खियां बटोरने वाले जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव से अपनी दावेदारी ठोक दी है। शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एक सार्वजनिक आयोजन में मंच से बयान देने के बाद मीडिया से भी ये बात कही। विधायक ने कहा कि 10 साल से खगड़िया लोकसभा में विकास कार्य नहीं हुआ है। जनता बदलाव चाहती है, और जनता के आशीर्वाद से ही वे चुनाव में उतर रहे हैं। उनका जीत निश्चित है।विधानसभा विश्वाशमत प्रकरण के बाद खगड़िया में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि डॉक्टर संजीव कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सब कुछ समान्य नहीं है। इधर विधायक के बयान आने के बाद खगड़िया में  जेडीयू नेताओं के मुख पर ताला लग गया है। जो बयान देने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


किस सिंबल पर लड़ेंगे, नहीं खोला राज
जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी तो पेश कर दी है, लेकिन वह किस पार्टी के चुनाव सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं किस पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ूंगा इसका पता समय आने पर चल जाएगा।  

वर्तमान सांसद पर की कटाक्ष, कहा- नवाबों का दौड़ चला गया
हमेशा अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले विधायक संजीव कुमार ने लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकते हुए वर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली केसर पर तीखा कटाक्ष किया है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा है कि खगड़िया में बीते 10 साल से चंगेज खान का शासन है। नवाबों का दौर अब चला गया है। खगड़िया किसी की बपौती नहीं है, जनता की मांग है कि वह चुनावी मैदान में उतरे। कोशिश होगी की एनडीए लडूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें