फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंटर की छात्रा से गैंगरेप; पहले बॉयफ्रेंड को बंधक बनाया, फिर उसके सामने ही चार हैवानों ने किया ऐसा

Wed, 19 Feb 2025 03:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लड़की का प्रेमी किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूट गया। इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी गुडु को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के कहलगाव इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। दरिदों ने लड़की के प्रेमी के सामने ही इस वारदात ही इस वारदात को अंजाम दिया। घटना बीते मंगलवार रात की है। इधर, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार सभी आरोपी पूरब टोला के रहने वाले हैं। वहीं पीड़ित का इलाज चल रहा है। उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


प्रेमी को बांधकर लड़की के साथ किया गैंगरेप 
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की (17) इंटरमीडियट की छात्रा है। वह अपने प्रेमी (दरभंगा निवासी) के साथ भागलपुर से किसी ट्रेन से उतरकर रात करीब आठ बजे कहलगांव नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित अपना डेरा (किराया का मकान) जा रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर 2 के पीछे स्थित रास्ते में ही पांच लड़कों ने लड़की के प्रेमी को पकड़ लिया। सभी लडको ने पास के एक झाड़ी में ले जाकर लड़की के साथ बारी -बारी से दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस बीच प्रेमी किसी तरह चंगुल से छूट कर इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी गुडु को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया किया। और उसकी निशानदेही पर तीन आरोपी विक्की, चुन्नु एव सनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि एक लड़का अधेरा का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। चारों आरोपित वार्ड नंबर 14 के निवासी है। सभी फल बेचना का काम करते हैं। इधर, महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित लड़की का बुधवार को अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की हैं। स्थल से कुछ कपड़े व अन्य चीजों को एकत्र किया गया है। सभी आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें