फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 'इंडिया महागठबंधन' का नेतृत्व सौंपा, बैठक में छाए नीतीश-मोदी

Thu, 17 Apr 2025 05:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : तेजस्वी यादव महागठबंधन की बात कर रहे थे। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के समय बने गठबंधन- इंडिया की। अंतत: बात मिलकर चलने की ऐसी हुई कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने तेजस्वी को 'इंडिया महागठबंधन' का बिहार में नेतृत्वकर्ता घोषित किया।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते विपक्षी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में महागठबंधन होगा या लोकसभा में विपक्षी दलों के लिए बना गठबंधन- इंडिया? यह मुद्दा अंदर-अंदर था, क्योंकि तेजस्वी यादव महागठबंधन की एकजुटता पर फोकस कर रहे थे और कांग्रेस इंडिया पर। तेजस्वी ने खुद को नेतृत्वकर्ता नहीं बताया। जब बारी कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की आई तो उन्होंने 'इंडिया महागठबंधन' का समन्वय, यानी नेतृत्व करने की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव के सिर सौंपे जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के चेहरे पर बात नहीं हुई, लेकिन यह हो गया कि बिहार में एनडीए के खिलाफ तेजस्वी यादव ही विपक्षी दलों का चेहरा होंगे। दिल्ली में कांग्रेस-राजद की बैठक के बाद गुरुवार को राजद कार्यालय में इन दोनों दलों के साथ वीआईपी और वामदलों के नेताओं ने अपने करीब तीन घंटे के विमर्श की जानकारी मीडिया को दी। बैठक में मुद्दा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे। आइए जानते हैं बैठक के बाद किस दल के नेता ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन


तेजस्वी यादव बोले- जनता की सरकार बनाएंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज महागठबंधन की पहली बैठक हुई है। हर विषयों पर हमलोगों की बातचीत हुई। गरीब, नौजवान, महिला, बुजुर्ग, गरीबी, पलायन, बेरोजगारी इन सब पर हमलोगों ने चर्चा किया। यहां की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है। बिहार गरीबी, बेरोजगारी और पलायन में नंबर वन है। बढ़ते अपराध में भी बिहार नंबर वन है। पुलिस की पिटाई हो रही है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बार बार बिहार आ रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए।  तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी अधिकारी के ठिकानों पर अगर छापेमारी होती है तो करोड़ें रुपये बरामद होते हैं। बिहार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। पीएम मोदी ने 11 साल में बिहार को ठगने का काम किया। सबसे ज्यादा सांसद बिहार ने पीएम मोदी को दिया। कई मंत्री बनाकर रखे हैं लेकिन क्या किया इनलोगों ने। हर चीज में बिहार को पीछे रखा है। प्रति व्यक्ति आय में भी बिहार पीछे ही है। किसानों की आय में बिहार पीछे है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार हमलोग अपने लिए नहीं बल्कि बिहार की जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता में आक्रोश है। पिछले 12 सालों में स्थिर सरकार बिहार को नहीं मिला है। बार-बार जनादेश का अपमान किया जा रहा है। इसलिए अब हमलोग मजबूती से जनता की आवाज बनेंगे। जनता के बीच जाएंगे। एक-एक चीज उन्हें बताएंगे। जनता की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस प्रभारी बोले- तेजस्वी करेंगे इस कमेटी का नेतृत्व
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि इंडिया गठबंधन बिहार में चुनाव लड़ेगी। यहां जनता के मुद्दे स्पष्ट हैं। जनता की आवाज बनकर इंडिया गठबंधन लड़ेगी। हमलोग पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को मुद्दों को लेकर बात करेंगे। हमलोगों किसी को भी मुद्दे से भटकने नहीं देंगे। इंडिया गठबंधन में कॉर्डिनेशन कैसे होगा, घोषणापत्र क्या होगा? प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक समन्वय कैसे होगा? इस पर बात होगी। इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी बिहार चुनाव पर काम करेगी। इसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। हमलोग मिलकर हर हाल में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


मुकेश सहनी बोले- हमलोग आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहेंगे
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो सकता है। गरीबी, बेरोजगारी और पलायन चरम पर है। हम सब बिहारी हैं। हम सबको बिहार की उन्नति की कोशिश करनी चाहिए। एनडीए गठबंधन के लोग 20 साल पहले क्या होता था? केवल इसकी ही बात करते हैं। एनडीए के लोग झूठ ही बोलते हैं। भाजपा को झूठ बोलने का मेडल मिलेगा। हमलोग आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहेंगे। और, इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
मुकेश सहनी बिहार चुनाव में 60 सीटें लेंगे? महागठबंधन से पशुपति पारस को न्यौता क्यों नहीं?
विज्ञापन

वामदल ने कहा- सीएम नीतीश कुमार कुछ करने की स्थिति में नहीं 
वहीं भाकपा माले के सचिव कुणाल ने कहा कि बिहार में दो दशक से एनडीए की सरकार है। आज क्या दुर्दशा है? वह सब जानती है। जनता पलायन कर रही है। माइक्रो फाइनेंस का जाल बिछा हुआ है। महिलाएं आत्महत्या कर रही है। अब नीतीश कुमार कुछ करने की स्थिति में नहीं है। भाजपा ही आगे बढ़कर सब काम कर रही है। आज के बैठक में हमने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें