फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : बिहार में लोकसभा चुनाव का पर्चा दाखिल करने आया प्रत्याशी गिरफ्तार, जानें माजरा क्या है

Thu, 09 May 2024 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन कराने आये शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इस चुनाव में पहली बार नॉमिनेशन के दौरान किसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में पिछले 7 मई से लोकसभा 2024 का नॉमिनेशन जारी है। एनडीए के प्रत्याशी आरके सिंह नॉमिनेशन कर चुके हैं। हर दिन कोई ना कोई निर्दलीय या लोकल पार्टी के प्रत्याशी नॉमिनेशन करने जिला समाहरणालय पहुंच रहें हैं। भोजपुर पुलिस ने नॉमिनेशन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है। निर्दलीय प्रत्याशी लोकल पार्टी भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज हैं जिन्हें पुलिस ने डीएम कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया। दर्जनों समर्थकों के साथ आये प्रत्याशी को समझ नही आया कि यह क्या हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरा में इस चुनाव में पहली बार नॉमिनेशन के दौरान किसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में भोजपुर एसपी नीरज कुमार ने बताया कि आपराधिक मामला होने के वजह से कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

नॉमिनेशन फाइल करते कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
उम्मीदवार कृष्ण कुमार उर्फ वैध राज पासवान पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
भोजपुर एसपी नीरज कुमार ने बताया कि नॉमिनेशन करने आये कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। संदेश थाना में पहले से कई मामले हैं, जिसमे इनके द्वारा बेल लिया गया है लेकिन इस साल दर्ज केस 47/24 में इन्होने अपना बेल नही कराया था। कांड दर्ज होने के बाद से यह लगातार फरार चल रहे थे।  तभी आज सूचना मिली कि धारा 307 के आरोपी कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज नॉमिनेशन फाइल करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी।फिलहाल पुलिस ने कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव 
गिरफ्तार कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज के समर्थकों का कहना है कि वह पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं।.एमएल व एमपी समेत जिला परिषद का चुनाव भी कृष्ण कुमार लड़ चुके हैं।.इनके द्वारा खुद की पार्टी बनाई गई है, जिसका नाम भरतीय क्रांतिवीर पार्टी है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें