नॉमिनेशन फाइल करते कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
उम्मीदवार कृष्ण कुमार उर्फ वैध राज पासवान पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
भोजपुर एसपी नीरज कुमार ने बताया कि नॉमिनेशन करने आये कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। संदेश थाना में पहले से कई मामले हैं, जिसमे इनके द्वारा बेल लिया गया है लेकिन इस साल दर्ज केस 47/24 में इन्होने अपना बेल नही कराया था। कांड दर्ज होने के बाद से यह लगातार फरार चल रहे थे। तभी आज सूचना मिली कि धारा 307 के आरोपी कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज नॉमिनेशन फाइल करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी।फिलहाल पुलिस ने कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव
गिरफ्तार कृष्णा कुमार पासवान उर्फ वैध राज के समर्थकों का कहना है कि वह पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं।.एमएल व एमपी समेत जिला परिषद का चुनाव भी कृष्ण कुमार लड़ चुके हैं।.इनके द्वारा खुद की पार्टी बनाई गई है, जिसका नाम भरतीय क्रांतिवीर पार्टी है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में हैं।