सीएम नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली रोड का लोकार्पण किया।
- फोटो : अमर उजाला
1400 करोड़ की लागत से बना है यह रोड
कुल 1400 करोड़ रुपये की लागत निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क पर आवागमन चालू हो गई है। इस मौके पर राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया। उन्होंने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया के लिए सफर अब आसान हो जाएगा। पहले फेज में सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो चुका है।