फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : PM नरेन्द्र मोदी के वार पर तेजस्वी का पलटवार; पूछा- चिराग, दुष्यंत, अजीत कौन हैं

Thu, 20 Jul 2023 02:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : विपक्षी एकता को लेकर बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने लालू का नाम लिए बगैर परिवारवाद पर हमला बोला था। अब तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए चिराग पासवान को भी लपेटा है। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान जी से एक गले लग रहे हैं वह क्या है। अजीत पवार, गोपाल कांडा, प्रफुल पटेल यह सब लोग फोटो में हैं, वह लोग क्या हैं। वह लोग क्या थे, अब आपको रिकॉर्ड कराने की जरूरत है? दुष्यंत चौटाला के पीछे खड़े हैं वह कौन हैं भाई। उनके पिता जेल में थे ना, वह भी तो किसी के बेटे हैं। डिप्टी सीएम किसने बनाया, अजित पवार और दुष्यंत चौटाला को। चिराग पासवान, पारस जी यह परिवारवाद नहीं हैं । किसके बारे में बात हो रही है। देखिए इनकी राजनीति अब खत्म होने वाली है। देश की जनता बेवकूफ नहीं है। देश की जनता सब देख रही है।

विज्ञापन


देश में हालात इमरजेंसी जैसा 
तेजस्वी यादव ने मणिपुर पर कहा कि आप बताओ न कि उन्होंने देश के लिए क्या-क्या काम किया है। मणिपुर में क्या हालात हो गए हैं। इस हिसाब से जो पूरे देश का हालात है, उस हिसाब से इमरजेंसी लागू है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सारे संवैधानिक संस्थाओं से लेकर जितना इंस्टिट्यूशन है सब को बर्बाद कर दिया है। सब कुछ प्राइवेटाइज्ड किया जा रहा है, यह घोटाला नहीं हो रहा है क्या। 2000 का नोट कौन लाया 2000 का नोट कौन हटाया। बिहार का कोई एक जिला बता दो जहां बीजेपी का दफ्तर ना बना हो। कहां से आया पैसा। कौन दे रहा है पैसा। बेकार की बातें बातें नहीं बल्कि सकारात्मक बातें होनी चाहिए। लेकिन उनका काम ही है नफरत की राजनीति करना।

फैलाई जा रही हैं झूठी ख़बरें 
 नीतीश कुमार की नाराजगी से इंकार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं फलना जी नाराज हो गए हैं, चिलना जी नाराज हो गए हैं। किस बात की नाराजगी भाई। हम सभी लोगों का लक्ष्य ही है देश की संविधान और लोकतंत्र को बचाना। उन्होंने कहा कि विकास की बात होनी चाहिए, मुद्दे की बात होनी चाहिए। बिना वेरीफाई किए कोई कुछ भी लिख देता है और फिर उसी के पीछे सारी खबरें चलने लगती हैं। हम सब बहुत मजबूती के साथ हैं। किसी ने कल्पना नहीं की होगी। यह भाजपा वाले भी नहीं सोचेंगे कि यह लोग एक होंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगली बैठक मुंबई में है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पर साधा निशाना 
तेजस्वी यादव ने मणिपुर के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति इतनी खराब है लेकिन इस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री खामोश हैं, भारत सरकार चुप है और सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर देश में है या नहीं है, यही अच्छे दिन हैं मोदी जी। यह बताना पड़ेगा ना मोदी जी को कि इसी अच्छे दिन के लिए उनको वोट दिया गया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि समय बलवान होता है। गद्दी पर कोई भी परमानेंट बैठा हुआ नहीं रहता है। जो आता है वह जाता है और जो जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी होती है। सत्ता में भी जो लोग आए हैं उनका जाना तय है, इसलिए किसी को घमंड में नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें