फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ससुराल वाले देर रात श्मशान में जला रहे थे विवाहिता का शव, पुलिस को देख हुए फरार

Wed, 28 Feb 2024 08:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Dowry Killing : ससुराल वाले श्मशान घाट पर विवाहिता की लाश को जला रहे थे। तभी वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले वहां से फरार हो गये।अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। ससुराल वाले देर रात आननफानन में साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसे जलाने के लिए श्मशान ले गए, लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई और उसे खोजते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर ससुराल वाले श्मशान से फरार हो गये। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव की है। बलहा गांव निवासी रामधार मुखिया के पुत्र मणिकांत मुखिया से पिंकी देवी (22) की शादी हुई थी।

विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी 
मृतका का मायका अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में है। वह जयंतीपुर निवासी राज कुमार सहनी की पुत्री थी। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व मणिकांत मुखिया के साथ हुई थी। आज की तारीख में उसे एक साल की एक बेटी भी है। पिंकी के परिजनों का कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि ससुराल वाले उनकी बेटी की हत्या कर लाश को जलाने गए हैं। इस बात की सूचना मिलते ही वे लोग बिरौल पहुंचे और इस बात की सूचना बिरौल पुलिस को दी।

पुलिस को देखकर हुए फरार 
परिजनों की शिकायत पर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने के लिए जाने की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस श्मशान घाट पहुंची। श्मशान घाट पर पुलिस को पहुंचते देख मृतका के ससुराल वाले चिता पर रखे शव को छोड़ कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में बिरौल थाना के थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि मृतका के पिता राज कुमार सहनी ने दहेज की खातिर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने ही शव को जलाने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर श्मशान घाट पहुंच चिता से शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें