फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ट्रेन में प्यार हुआ, प्रेमी ने दिनभर घुमाया, रात में चार दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 04 Apr 2025 09:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Lakhisarai News: युवती अपने घर से बिना बताए ही निकल गई थी। ट्रेन में एक युवक मिला। बातचीत के दौरान युवक से उसे प्यार हो गया। वह उस पर भरोसा कर लखीसराय उतर गई। प्रेमी ने उसे पूरे दिन अपने साथ घुमाया। इसके बाद रात में अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती बेगूसराय की रहने वाली है और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार सुबह घर में किसी सदस्य से विवाद के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गई। स्टेशन पहुंचकर एक ट्रेन में सवार हो गई। उसी ट्रेन में सामने बैठे एक युवक से बातचीत के दौरान उसे प्यार हो गया। युवक ने उसे अपने साथ रखने की बात कही और लखीसराय ले आया।

विज्ञापन


प्रेमी ने चार दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम
युवती ने बताया कि युवक ने दिनभर उसे लखीसराय में घुमाया। अपने तीन-चार दोस्तों से मिलवाया। होटल में साथ खाना खाया। कोर्ट एरिया के आसपास बाइक और पैदल घुमाया। देर रात युवक उसे मंडलकारा के पीछे एक झोपड़ी में ले गया। वहां युवक और उसके चार दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइपास रोड पर छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को श्री दुर्गा बालिका हाईस्कूल के पास युवती को रोते देख लोगों ने पूछताछ की। युवती की आपबीती सुनकर लोगों ने तुरंत कवैया थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की।

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीपीओ शिवम कुमार ने दोपहर में कवैया थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़िता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी कवैया रोड से और एक अन्य क्षेत्र से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: दो युवकों की हत्या से हड़कंप, विवाद के आपस में ही लड़ने लगे दोनों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें