फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 27 नवंबर के बाद होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार

Tue, 24 Nov 2020 04:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार  विधानसभा सत्र के समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। बिहार सरकार में 36 मंत्रियों की जगह है। कुल 40 विभाग हैं। जिसमें अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्री हैं। वर्तमान में उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पास 6 विभाग, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के पास तीन विभाग, विजय चौधरी के पास पांच विभाग, विजेंद्र यादव के पास चार, अशोक चौधरी को पांच विभाग, मंगल पांडेय को तीन, अमरेन्द्र प्रताप सिंह और जीवेश कुमार को तीन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 17 और विधायकों को मंत्री बना सकते हैं। इसमें भाजपा की भागीदारी अधिक होगी। सूत्रों की मानें तो इनमें जदयू से सात और भाजपा से 10 मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इस विस्तार के बाद नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 32 हो जाएगी। हालांकि, विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 243 के आधार पर अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

 
17 वीं विधानसभा सत्र 27 नवंबर तक चलेगा। विधानसभा के सत्र खत्म होते ही मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद तेज हो जाएगी। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विभाग का संचालन सुचारू ढंग से होने लगेगा। पिछली सरकार में सिर्फ जदयू और भाजपा थी। इस बार राजग सरकार में चार घटक दल शामिल हैं। जिनमें हम और वीआईपी शामिल हैं। हालांकि हम और वीआईपी कोटे से एक-एक मंत्री बना दिया गया है।
विज्ञापन


अभी भाजपा कोटे से सात और जदयू कोटे से पांच मंत्री हैं। इनमें से भी जदयू कोटे से मेवालाल चौधरी इस्तीफा दे चुके हैं यानी नीतीश समेत पांच बचे हैं। वीआइपी व हम से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि अब जो विस्तार होगा, उसमें सिर्फ भाजपा और जदयू से मंत्री बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें