फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे

Sun, 29 Jun 2025 12:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

लड़की ने कहा कि मैं सपने में भी नहीं सोच सकती हूं कि एक पिता अपनी ही बेटी के साथ ऐसा करेगा। दरिंदगी के बाद मैं रात भर दर्द से कराहती रहती थी। मेरी मां जब विरोध करती थी तो पापा मुझे व मेरी मां को कमरे में बंद कर बुरी तरीके से पिटाई करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर से एक बेहद ही शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नौसेना से रिटायर्ड एक शख्स पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छह तक लगातार यौन उत्पीड़न करने का घिनौना आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाने के लिए एसएसपी के जनता दरबार में शनिवार को गुहार लगाने पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां की महिला थानेदार ने  उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना से जुड़े वीडियो साक्ष्य की मांग की। इसे पारिवारिक मामला बताकर टाल मटोल करने लगी। और  प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया था।  पीड़िता घंटों थाने के बाहर अपनी मां के संग बैठी रही। 

विज्ञापन


हालांकि, पीड़िता के वकील ने जब डीजीपी पटना को इस मामले की सूचना दी, तब जाकर भागलपुर पुलिस हरकत में आयी। पुलिस इस मामले को लेकर संवेदनशील हुई। पांच घंटे बाद शनिवार देर शाम महिला थानाध्यक्ष ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। महिला अभिरक्षा में पीड़ित लडकी का मेडिकल जांच कराया गया। इधर, एसएसपी हृदयकांत के निर्देश पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा इस मामले को देख रहे हैं।

पिछले छह से पापा मेरे साथ दरिंदगी कर रहे थे
15 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि पिछले छह से पापा मेरे साथ दरिंदगी कर रहे थे। जब मैं पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। अक्सर मेरे पिता मेरे बिस्तर पर आकर रात भर मेरा यौन उत्पीडन करते थे। जब मैं इसका विरोध करती थी तो वे मेरे प्राइवेट अंग को काटने की धमकी देते थे। मेरी मां को भी डरा धमका करके रखते थे। पिछले साल 12 दिसंबर को मैंने जब इस घिनौनी हरकत की जानकारी अपने नाना-नानी को दी तो पापा ने शराब के नशे में धुत होकर आए और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरे साथ यौन संबंध बनाने के बाद मेरा बायां हाथ को तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हम सभी को थाने से भगा दिया
पिछले 10 जून को पिता द्वारा मेरे साथ लगातार यौन उत्पीडन से बचने के लिए मैं घर से भागकर अपने नाना नानी के घर (डुमरिया, थाना परबत्ता, जिला खगड़िया) पहुंच गयी। लेकिन, 11 जून को मेरे पिता यहां भी पहुंच गए। और मेरे साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। इस घटना की शिकायत करने को लेकर मैं अपने नाना-नानी व मां के साथ परबत्ता थाने गयी। लेकिन, पुलिस ने हम सभी को थाने से भगा दिया। तब पीड़िता ने साहस जुटाकर अपनी मां के संग न्याय की गुहार को लेकर भागलपुर एसएसपी के जनता दरबार में शनिवार को पहुंचे थे। 
Bihar Police: सीवान में मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को मारी गोली; आरोपी ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है
भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को लेकर महिला थानाध्यक्ष लूसी कुमारी ने पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। लड़की का मेडिकल जांच कराया गया है। डीएसपी टू राकेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि मैं खुद थाने जाकर देखूंगा कि प्राथमिकी दर्ज करने में पांच घंटे विलम्ब क्यों हुआ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें