फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: पत्नी से तलाक लेकर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, प्रेमी और भाई ने मिलकर हाथ-पैर तोड़े

Sun, 29 Jun 2025 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

पत्नी से तलाक लेकर लौट रहे युवक पर पत्नी के भाई और उसके कथित प्रेमी ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय छपरा गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया गया। युवक की पत्नी के कथित प्रेमी और उसके भाई ने मिलकर बस से उतारकर उसकी पिटाई की, जिससे युवक के दोनों हाथ और पैर टूट गए। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायल मोहम्मद उजाले, सीतामढ़ी जिले के थूम्हा गांव का निवासी है। उसने बताया कि उसका अपनी पत्नी से पिछले दो वर्षों से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। उजाले अपने दो बच्चों के कारण पत्नी से अलग नहीं होना चाहता था लेकिन इसके बावजूद हाल ही में दोनों के बीच कानूनी तौर पर तलाक हो गया।

उजाले ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। उसने यह भी बताया कि पत्नी की ओर से शादी में दिए गए दहेज की राशि की भी मांग की जा रही थी, जिसके लिए उसने कुछ समय मांगा था। इसी बात से नाराज होकर पत्नी और उसके परिवार ने उजाले को निशाना बनाया।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: Darbhanga: पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकली.. लेकिन आधे रास्ते में ही महिला गायब, मोबाइल भी स्विच ऑफ

मामले के अनुसार मोहम्मद उजाले अपने बुजुर्ग पिता के साथ मुजफ्फरपुर से बस में बैठकर वापस घर लौट रहा था। विजय छपरा गांव के पास पहुंचते ही उसकी पत्नी का भाई अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और बस को जबरन रुकवाया। पहले उजाले के पिता को बस से उतारकर बंधक बनाया गया और फिर उजाले को नीचे उतारकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। हमले में उजाले के दोनों हाथ और पैर टूट गए, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज करवा रहे पीड़ित का कहना है कि मेरी पत्नी मुस्कान प्रवीण ने जान-बूझकर इस हमले की साजिश रची, क्योंकि वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती और किसी और के साथ जीवन बिताना चाहती है। मुझे न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें