फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुभोज से पहले दूल्हा गायब: शादी के बाद एक रात गुजार बैंक अधिकारी हुआ गुम, क्या हुआ ऐसा- पुलिस भी नहीं बोल रही

Wed, 07 Feb 2024 06:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : बिहार पुलिस भी इस जानकारी से चौंक गई कि शादी और बहुभोज के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैंक अधिकारी दूल्हा गायब हो गया। शादी के बाद एक रात वह घर में था। अगली शाम से गायब है। भाग गया या कुछ और बात है- इसपर पुलिस जांच चल रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में शादी के दो दिन के बाद दूल्हा लापता हो गया। इसके बाद से नई नवेली दुल्हन और उसके परिवार वाले दूल्हे का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं लौटा।

विज्ञापन

दूल्हे की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर परिजनों ने किसी अनहोनी होने के शंका से सशंकित होकर स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके का है।

रिशेप्शन से पहले दूल्हा गायब 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि आदित्य की शादी रविवार को हुई थी और मंगलवार को उसका रिसेप्शन होना था। परिजनों ने बताया कि शादी से पहले सबकुछ ठीक था। काफी धूमधाम से शादी संपन्न हुई। शादी के बाद सोमवार को दुल्हन अपने ससुराल आ गई। बुधवार को बहुभोज का आयोजन था। इससे पहले मंगलवार की शाम आदित्य अपनी पत्नी को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक आने घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन आदित्य का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। तब परिजनों ने अहियारपुर थाना में आदित्य के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
घटना के संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार का कहना है कि गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस लापता आदित्य की तलाश कर रही है। फिलहाल आदित्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है यानी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि लेकिन घर से निकलने के बाद आदित्य का फोन स्विच ऑफ हो गया है, इस वजह से उसे ढूंढने में परेशानी हो रही है। पुलिस ने बताया कि  शहर में लगे CCTV कैमरो की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें