फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए HUDCO देगा एक लाख करोड़ रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने बताया ब्लूप्रिंट

Fri, 03 Jul 2026 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बड़े पैमाने पर निजी एवं संस्थागत निवेश आकर्षित होगा, निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
नगर विकास एवं आवास विभाग और HUDCO के बीच एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना को गति दे दी है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को लेकर शुक्रवार को समझौता (एमओयू) हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

विज्ञापन


नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और HUDCO के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे बिहार के शहरी विकास के इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह पहल राज्य के संतुलित और योजनाबद्ध शहरीकरण की दिशा में अहम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करीब तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में 11 आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इन टाउनशिप में अत्याधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, सीवरेज, बिजली, हरित क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक केंद्र और अन्य सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोगों को विश्वस्तरीय शहरी जीवन मिल सके।

HUDCO के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश
सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना में किसानों को लैंड पुलिंग मॉडल के जरिए भागीदार बनाया जाएगा। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी और जो मुआवजे के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार HUDCO के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जबकि इसके अतिरिक्त करीब छह लाख करोड़ रुपये का निजी एवं संस्थागत निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य है। इससे निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

Bihar News; ड्रोन शो से गूंजेगा सुल्तानगंज, टेंट सिटी में मिलेगा आराम... श्रावणी मेले की तैयारी पूरी
विज्ञापन


35 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना बिहार के आर्थिक विकास को नई गति देगी और भविष्य की शहरी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरीकरण की दर को 35 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है और HUDCO के साथ हुआ यह समझौता उस दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने HUDCO और नगर विकास एवं आवास विभाग की पूरी टीम को इस पहल के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी बिहार के विकास कार्यों में HUDCO का सहयोग मिलता रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें