फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कोयला लोड ट्रक में जिंदा जल गया युवक, पांच दुकानों को रौंदते हुए बिजली से पोल से टकराई थी गाड़ी

Wed, 14 Feb 2024 12:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

अग्निशमन पदाधिकारी भगवान पासवान ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने रेशना बाजार में पांच दुकान को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में भीषण सड़क हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। घटना ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरार ओपी क्षेत्र के रेशना बाजार की है। मंगलवार की देर रात कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित हो गया और पांच दुकानों को रौंदते हुए बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी जद में ले लिया। ट्रक में बैठा युवक जब तक भाग पाता तब तक वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। 

विज्ञापन


घटना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे मधेपुरा की तरफ से आ रही एक कोयला लदा ट्रक रेशना चौक पर 4-5 दुकान को तोड़ते हुए बिजली पोल से जा टकरा गई। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। देर रात होने के कारण आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। तब तक ट्रक के इंजन वाला भाग और ट्रक सवार एक व्यक्ति पूरी तरह से जल गया था।

इन लोगों की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त
इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन पदाधिकारी भगवान पासवान ने बताया कि करीब 12 बजे की यह घटना है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने रेशना बाजार में पांच दुकान को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें सलाउद्दीन का अंडा दुकान, सनाउल्लाह का मोबाईल दुकान, लाल मनोहर दास का जनरल स्टोर, रविंद्र ठाकुर का सैलून और सामो दास का किराना दुकान शामिल है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP12BT 4872 है, जो मधेपुरा से उदाकिशुनगंज की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है
अरार ओपी प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि देर रात स्थानीय लोगों से ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रक में कोयला लदा हुआ था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं ट्रक से बरामद बॉडी पार्ट को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें