फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में होमगार्ड जवान ने कर लिया सुसाइड, ड्यूटी के दौरान थाने में खुद को मार दी गोली

Tue, 17 Jun 2025 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: थाना प्रभारी राजशेखर ने बताया कि राजकुमार गोंड थाना में तैनात थे। अचानक ड्यूटी के दौरान अपने सिर में गोली मार ली। वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के असाव थाना में तैनात होमगार्ड जवान राजकुमार गोंड ने आत्महत्या कर ली। उसने सोमवार को ड्यूटी के दौरान थाना परिसर में अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटन के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


एसपी ने दिया उच्च स्तरीय जांच के आदेश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीवान के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, रेफर के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी निभाते थे
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, इन्होंने एक जिम्मेदार जवान को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि किस कारण होमागार्ड जवान ने ऐसा कदम उठाया यह जांच का विषय है। इस घटना ने थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और जवानों की मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, होमगार्ड जवान राजकुमार गोंड की आत्महत्या से उनके परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों का कहना है कि राजकुमार सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी निभाते थे और कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था। पुलिस ने उनके परिवार से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और जांच में सहयोग मांगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें