Darbhanga News: सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि युवती के परिजन द्वारा हायाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। सभी बिदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के गांव में युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक गलत काम किया। जब युवती ने युवक शादी का दबाव बनाए जाने पर युवक के इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने हायाघाट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि जाति अलग होने के कारण उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि युवती और दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों में काफी दिनों चले प्रेम प्रसंग के बाद युवक लगातार शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया करता था। लेकिन जब भी युवती के द्वारा शादी का दबाव बनाया गया तब युवक जाति का हवाला देकर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती और उसके परिवार के होश उड़ गए। तक हारकर परिजनों ने युवक के खिलाफ गांव में पंचयात भी बुलाई गई लेकिन प्रेमी सचिन यादव ने भरी पंचायत में जाति का हवाला देकर शादी से इंकार करते हए पंचायत के बीच से ही फरार हो गया। इसके बाद युवती के परिजनों से हायाघाट थाना में युवक सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- इन लोगों ने नशे की सुई देकर मार डाला
जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गया था
दर्ज प्राथमिकी में लड़की की मां ने कहा है कि 13 मई को सचिन यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरी बेटी को स्कॉर्पियो में जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान मेरी बेटी हंगामा करने लगी तो सचिन यादव ने उसका मुंह दवा दिया। उसे एक कमरे में ले गया जहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया।