फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics : गृह मंत्री अमित शाह ने बनाई यह योजना; चुनाव के मद्देनजर जनवरी में दो दिन के लिए आएंगे बिहार

Sat, 21 Dec 2024 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 में चुनाव को लेकर बैठक हुई। एनडीए की संयुक्त समिति द्वारा चुनाव प्रचार किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह नए साल के पहले सप्ताह में बिहार दौरे पर आ सकते हैं। वह दो दिन बिहार में रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों की मानों तो छह जनवरी को वह बिहार आ रहे। इस दौरान वह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और कुछ स्पेशल टास्क देंगे। गृह मंत्री पटना साहिब गुरुद्वारा भी जाएंगे। 

विज्ञापन


इधर, गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार भाजपा की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक बिहार भाजपा की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो अमित शाह बिहार की विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी की स्थिति, विधायकों के कामकाज का लेखाजोखा का जायजा लेंगे। आगामी चुनाव में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए टास्क भी दे सकते हैं। विधायकों को अधिक समय जनता के बीच रहने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। चुनाव में किस तरह अपना प्रदर्शन सबसे बेहतर करना है। इसके लिए गृह मंत्री ने कई योजनाएं बनाई है। जैसे आगामी चुनाव में गठबंधन सहयोगियों के साथ सामंजस्य स्थापित करना। एनडीए के घटक दलों के नेताओं से संबंध बेहतर बनाए रखना। हर परिस्थिति में एकजुट रहना। विपक्षी दलों के खिलाफ अभी से आक्रामक रुख अपनाने जैसे कई मुद्दों पर वह सुझाव दे सकते हैं 

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी चुनावज 
वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा, यह बात भी अब स्पष्ट हो चुकी है। दरअसल, शुक्रवार को जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर एनडीए के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। एनडीए के नेता संयुक्त प्रचार खरमास खत्म होने से शुरू हो रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 में चुनाव को लेकर बैठक हुई। एनडीए की संयुक्त समिति द्वारा चुनाव प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा 15 जनवरी से प्रखंडों अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें