फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :  शादी के चार दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी, कार्ड बांटकर लौटने के दौरान ट्रक ने कुचला

Mon, 15 Apr 2024 12:35 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar : घर में ख़ुशी का माहौल था। चार दिन बाद बेटे की शादी थी। लड़का अपने चचेरे भाई के साथ शादी का कार्ड देकर लौट रहा था, तभी बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चचेरा भाई घायल है। अब घर में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीपुर गांव के समीप आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। एक्सीडेंट होते ही चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


शादी का कार्ड देकर लौट रहा था 
मृतक सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बिंदगावां गांव निवासी स्वर्गीय बिजनंदन राम का पुत्र राजेश कुमार (24) था। राजेश बालू घाट पर काम करता था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी राम बाबू राय का पुत्र और मृतक का चचेरा भाई मुकेश कुमार (15) है। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि वह राजेश कुमार के साथ उसके ही शादी का कार्ड बांटने के लिए पटना जिला के हरदी छपरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। कार्ड देकर जब वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हरीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चार दिन बाद होने वाली थी शादी 
मृतक राजेश कुमार की शादी इसी माह 19 अप्रैल को बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर (पचरुखिया) गांव में होने वाली थी। अपनी शादी का कार्ड बांटने गया राकेश कुमार काफी खुश था। लेकिन, उसके सिर पर सेहरा सजाने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। जहां एक तरफ उसके घर में उसकी शादी को लेकर लोगों में खुशियों का माहौल था। वही उसके मौत की खबर मिलते ही खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें