फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News  : मालगाड़ी ब्रेकर तोड़कर गिरी गढ्ढे में, रेल कारखाना यार्ड में यह दूसरी घटना

Sat, 08 Mar 2025 11:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : अचानक से धड़ाम की तेज आवाज हुई। सड़क पर मौजूद लोग उधर दौड़ पड़े। कारखाना के दक्षिणी छोड़ वाली सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए मालगाड़ी की दो वैगन बड़े नाले में गिर गई। 
विज्ञापन
ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल इंजन कारखाना में शनिवार को संटिग के दौरान माल गाड़ी के दो डब्बा (बैगन) ब्रेकर को तोड़कर आगे निकल गया और सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए जंघीरा मोहल्ले के समीप बने बड़े नाले में गिर गया। गनीमत है कि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। डिरेलमेंट का असर रेल परिचालन पर नहीं पड़ा, जबकि घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर जंघीरा रेलवे अंडरपास पर मालदा रेल मंडल द्वारा मरम्मती कार्य भी कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को इस बात की चिंता ज्यादा सता रही थी कि कहीं डिरेलमेंट का असर फिर से जमालपुर किउल रेलखंड के ट्रेन परिचालन पर तो नहीं पड़ गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के सब इन्सपैक्टर जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 07:45 के आसपास अचानक से धड़ाम की आवाज हुई। सड़कों पर हमलोग मौजूद थे। कारखाना के दक्षिणी छोड़ वाली सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए मालगाड़ी की दो वैगन बड़े वाले में गिर गई। कहा, बड़े वाले नाले से पश्चिमी छोड़ पर लगभग साढ़े तीन फीट उपर जमालपुर किउल रेलवे ट्रैक है, जबकि पूर्वी छोड़ पर लगभग 5 फीट बाद मुख्य सड़क और किनारे बसी हजारों की आबादी। कहा, बड़ा हादसा होते होते बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें