भोजपुर के एक गांव में एक अजीब वाकया देखने को मिला, जहां कई जगह कुछ ऐसे पोस्टर चिपकाए गये थे जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोस्टर एक प्रेमी ने चिपकाया है जिसके माध्यम से यह अपील की गई है जिसमें वह अपनी प्रेमिका की शादी को रोकवाने की कोशिश कर रहा है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सदर प्रखंड अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुंधुआ गांव है।
क्या लिखा है पोस्टर में
प्रेमी के द्वारा उन पोस्टरों को गांव के हर दीवार, गली, चौराहों पर चिपका दिए गये। पोस्टर में लिखा है कि "आवश्यक सूचना- लड़की का नाम ...... कुमारी है। गांव-छोटकी सासाराम। फिर लड़की का मोबाइल नम्बर लिखा है, जिसे अमर उजाला सावर्जनिक नहीं कर सकता है। लडकी के नाम के साथ मोबाइल नम्बर और गांव के बाद लिखा है कि मैं पिंटू कुमार, मेरी गर्लफ्रेण्ड xxxxxहै, जिसकी शादी 23.04.24 को xxxxxxxके घर में होने वाली है। मेरा कहना है कि इससे शादी ना किया जाय क्यों कि वह मुझसे शादी कर चुकी है। इसकी शादी अब जबरदस्ती करवाया जा रहा है। उसके बाद जिस लड़का से प्रेमिका की शादी हो रही है उसका नाम xxxxकुमार है जिसका मोबाइल नम्बर xxxxहै। अंत मे प्रेमी ने अपना नाम पिंटू कुमार लिखा है। साथ ही यह भी लिखा है अधिक जानकारी के लिए पिंटू कुमार का मोबाइल नम्बर- 81029 45960 पर सम्पर्क करें।
ग्रामीणों में आक्रोश
प्रेमी के द्वारा उस गांव में लगाए गए इस पोस्टर के बाद से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे प्रेमी के नजरिये से सही कह रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है। इस पोस्टर की चर्चा अब धुंधुआ से ले कर छोटकी सासाराम तक हो रही है। प्रेमी के इस रवैये से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।