फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitamarhi News: हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Dec 2023 08:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बैरगनिया में हाइवा की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई है। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया है। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरागनिया प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क नंदवारा पेट्रोल पंप व जिमनी के समीप एक अज्ञात हाइवा के द्वारा बुजुर्ग को ठोकर मार दिया गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के नंदवारा पंचायत के वार्ड नं 04 निवासी 76 वर्षीय जाहिर खान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के पुत्र शाबिर खान ने बताया की उनके पिता छोटे भाई शाहिद खान के मोटरसाइकिल स्पेयर्स पार्ट के दुकान पर खाना लेकर आ रहा थे। इसी दौरान मिट्टी लदे अनियंत्रित हाइवा ने ठोकर मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना को देखते ही स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मृतक को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने जांच की शुरू
इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बैरगनिया थाना को घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना के एसआई अर्जुन प्रसाद ने दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन की। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया हैं। इधर, परिजनों की मांग पर पुलिस हाइवा चालक के तलाश में पुलिस जुट गई है। बता दें कि हाइवा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया की मृतक अपने पीछे चार बेटे गुड्डू खान, भदई खान, शाबिर खान, शाहिद खान एंव दो पुत्री को छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें