फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 20 साल की लड़की की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाया; ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 26 Apr 2025 10:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

लड़की 21 अप्रैल को अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। थक हारकर पुलिस से लड़की की खोजबीन की गुहार भी लगाई। पांच दिन बाद उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। शुक्रवार की शाम को जब युवती का शव बरामद हुआ, तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर तेजाब डाला गया था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई थी। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 21 अप्रैल की सुबह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद 23 अप्रैल को परिजनों ने बरौली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही खोजबीन में कोई तत्परता दिखाई। इसी बीच शुक्रवार देर शाम गांव के लोगों ने मैरिज हॉल के पीछे लीची के बगीचे के पास खेत में तेज दुर्गंध महसूस की। जब परिजन मौके पर पहुंचे और जांच की, तो वहां लड़की का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। शव पर तेजाब डाला गया था, जिससे वह पूरी तरह काला पड़ चुका था।  
उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत पर बवाल, परिजनों ने जमकर की तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप

घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं, शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद युवती की जान बचाई जा सकती थी। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें