फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : तेज रफ्तार अल्टो ने छह लोगों को रौंदा, बच्ची और महिला समेत दो की मौत; अन्य गंभीर

Sat, 14 Dec 2024 08:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar : बिहार में एक कार ने छह लोगों कमो कुचल दिया। इस भयंकर सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक महिला और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट के बाद लोगों ने किया सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दरवाजे पर बैठे 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चा और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। उनका मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा-सिंहेश्वर एनएच-106 पर कमरगामा की है।

विज्ञापन


एक ही परिवार के थे लोग 
मृतक महिला की पहचान स्व. विशुनदेव सादा की पत्नी गीता देवी (60) के रूप में हुई। वहीं इस हादसे में मरने वाली मासूम बच्ची त्रिवेणीगंज निवासी दीपक सदा की पुत्री  आंचल कुमारी (1) थी। इस घटना में पीपरा बाजार निवासी अशोक सदा का बेटा राजवीर कुमार (3) और उसका भाई बलबीर कुमार (7), कमरगामा वार्ड 4 निवासी अमरेन्द्र सदा की पत्नी चंडिका देवी (45) और सरायगढ़ भपटीयाही चांद पीपर निवासी पप्पू सादा का पुत्र रौशन कुमार (6) घायल है। परिजनों का कहना है कि ये सभी  आपस में रिश्तेदार हैं। जिसका इलाज जेएनकेटी में चल रहा है।

धान सुखा रहे थे लोग 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि एक तेज रफ्तार कार पिपरा से सिंहेश्वर की ओर आ रही थी। ये सभी लोग अपने दरवाजे पर धान सुखा रहे थे। वहीं पर बच्चे भी खेल रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और फिर एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में स्व. विशुनदेव सादा की पत्नी गीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दीपक सदा की पुत्री आंचल की मौत हो गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार चालक को जमकर पीटा 
 घटना के दौरान कार चला रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोेगों की पिटाई से कार ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया। तब तक लोगों नने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार चालक को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन वह इलाज के दौरान ही मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया।

सड़क जाम कर जमकर किया हंगामा 
इधर आंचल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच 106 को जाम कर दिया। घटना से भड़के लोगों नेएनएच को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। फिर सिंहेश्वर थाने की पुलिस वहां पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और फिर कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया जा सका। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि दुर्घटना में जख्मी सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें